फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार-झारखंड के कुख्यात अपराधी को पुलिस ने पकड़ा, इतने का इनाम रखा गया था; पढ़िए पूरी खबर

Sun, 06 Apr 2025 03:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya Crime News: बिहार-झारखंड का कुख्यात अपराधी को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के गैंग में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के साथ गिरफ्तार वांछित अपराधी अखिल खां
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी अखिल खां को गिरफ्तार कर लिया है। अखिल खां पर बिहार और झारखंड की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। वह हत्या, लूट, रंगदारी और अवैध हथियार के कई मामलों में वांछित था।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के कारण पुलिस को मिली सफलता
गया जिले के सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विशेष छापेमारी कर अखिल खां को गया के मैगरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। 50 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी अखिल खां लंबे समय से झारखंड और बिहार के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार अपराधी अखिल खां झारखंड राज्य के चतरा जिला अंतर्गत प्रतापपुर थाना के गजवा गांव का रहने वाला है।

हत्या व लूट समेत विभिन्न संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश
सीनियर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर गया जिले में हत्या और गोलीबारी करने का भी आरोप है। इसके अलावा झारखंड में भी उसके खिलाफ हत्या और लूट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। अखिल खां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन


कई और नामों का भी हुआ खुलासा
गया पुलिस की इस कार्रवाई की बिहार और झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने भी सराहना की है। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के दौरान कई अन्य बदमाशों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि अखिल खां लंबे समय से फरार था और पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर लगातार अपराधों को अंजाम दे रहा था। अब उससे जुड़ी गैंग पर भी शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें