फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : चार युवकों ने घर में घुसकर युवती से की जबरदस्ती, विरोध करने पर पिता की जान ले ली

Sun, 29 Dec 2024 04:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar: दुष्कर्म की नीयत से लड़की को घर में अकेला देख चार पड़ोसी युवक घर में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुराचार की कोशिश की। विरोध करने पर पिता की हत्या कर की दी। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में दुष्कर्म की नीयत से लड़की को घर में अकेला देख चार पड़ोसी युवक घर में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुराचार की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता ने शोर मचाया तो उसके पिता तुरंत पहुंचे, जिसके बाद पड़ोसी युवकों ने लड़की के पिता की लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


नवादा में चार युवकों की घिनौनी करतूत
वहीं, लड़की की मां के साथ भी पड़ोसियों ने बेरहमी से मारपीट किया, जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। जब आरोपी लड़की को अपनी हवस का शिकार नहीं बना सके तो लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसके हाथ को तोड़ दिया गया।

ये पूरी घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के भदौर गांव का बताया जाता है। पीड़िता के अनुसार 4 पड़ोसी युवक गंदी नीयत से घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पिता और मां के साथ मारपीट की। इस दौरान पिता की मौत हो गई। पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन घर में अकेली थी, तभी पड़ोसी महेंद्र चौधरी, विजय चौधरी, मदन चौधरी, रावो चौधरी और राहुल कुमार घर में घुस आए। घर में घुसते ही सभी अश्लील हरकतें करने लगे, जहां विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


इस घटना की जांच में जुटी पुलिस 
मारपीट के दौरान पिता की मौत हो गई। वहीं, मां गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही हैं। बहन का भी एक हाथ तोड़ दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें