फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: NEET छात्रा के परिजनों को मिली जान से मारने की धमकी, घर के किचन में मिला पर्चा

Mon, 16 Feb 2026 05:54 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar News: नीट छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। इसी बीच, छात्रा के परिवार को हत्या की धमकी मिली है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। मामले की जानकारी होते ही प्रशासन ने पर्चा अपने कब्जे में ले लिया और परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच शुरू कर दी है। इस बीच, छात्रा के परिवार को हत्या की धमकी दी गई है। परिवार के अनुसार, बीते शनिवार को किसी ने घर की खिड़की से किचन में एक पर्चा फेंका। पर्चे में लिखा था,'ज्यादा न बन, सब मारा जाएगा, सबके जान मारेंगे।' पर्चा मिलने के बाद परिवार डरा-सहमा हुआ है।

विज्ञापन


प्रशासन ने पर्चे को कब्जे में लिया
परिजनों ने बताया कि पर्चा मिलने के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई और प्रशासन ने पर्चा अपने कब्जे में ले लिया। परिवार ने मीडिया से कहा कि दिन में घर पर सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात रहते हैं, लेकिन रात में पिछले दो दिन से कोई चौकीदार नहीं रहा। शकुराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजनों के घर से प्राप्त पर्चे के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा पहले से ही दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: IGIMS में अब AI से होगी मरीजों की जांच, अस्पताल में मिलेगी डिजिटल हेल्थकेयर की सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


CBI जांच शुरू
इस बेहद हाई प्रोफाइल केस में CBI की टीम अपनी जांच कर रही है। टीम के सदस्य छात्रा के रहने वाले शंभू गर्ल्स हॉस्टल और उसके पैतृक गांव भी गए। CBI की टीम बीते रविवार की सुबह लगभग 9 बजे पैतृक गांव पहुंची और कई घंटे परिवार से जानकारी ली। इसके बाद टीम पटना के लिए रवाना हो गई। परिवार के अनुसार, CBI ने छात्रा की कुछ किताबें, कॉपी और कपड़े अपने साथ ले लिए। भाई का मोबाइल भी मांगा गया, लेकिन उसने बताया कि फोन खराब है और उसे मखदुमपुर में मरम्मत के लिए दिया है। छात्रा के पिता ने कहा कि CBI टीम का व्यवहार सकारात्मक था और इससे निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें