फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की बदमाशों को दो टूक, बोले- कचरा साफ करने के लिए पुलिस को खुली छूट

Sun, 15 Feb 2026 09:32 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar: गयाजी के अमोखर गांव में शहीद सूबेदार संतोष कुमार के स्मारक अनावरण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष और अपराधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार से अपराध का पूरी तरह सफाया करना सरकार का लक्ष्य है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को गया जिले के परैया प्रखंड स्थित अमोखर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद सूबेदार संतोष कुमार के स्मारक का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और अपराधियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार को सुधारना सरकार का एकमात्र लक्ष्य है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

 

डिप्टी सीएम ने शहीद को दी श्रद्धांजलि
जिले के शहीद सूबेदार संतोष कुमार की स्मृति में स्थापित स्मारक के अनावरण को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं एक सैनिक के पुत्र हैं। उनके पिता ने 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में भाग लिया था। उस समय सैनिकों को वेतन के बदले जमीन दी जाती थी, क्योंकि सरकार के पास संसाधनों की कमी थी। आज हालात बदल चुके हैं और केंद्र सरकार शहीदों एवं उनके परिवारों के सम्मान और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

'पहले कार्रवाई के लिए सेना को करनी पड़ती थी प्रतिक्षा'
उन्होंने कहा कि पहले भारतीय सेना को कार्रवाई के लिए राजनीतिक आदेशों की प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दे रखी है। यदि पाकिस्तान की ओर से कोई भी उकसाने वाली कार्रवाई होती है तो भारत की ओर से कड़ा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा अपराधी
राज्य की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार से अपराधियों का सफाया करना सरकार का संकल्प है। उन्होंने दावा किया कि अब तक 64-65 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधी चाहे किसी भी जाति या धर्म का हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: नए कार्यालय में पहुंचते ही सम्राट ने अपराधियों को दी सीधी चेतावनी, कहा- सुधर जाएं या राज्य छोड़ दें
विज्ञापन


27 साल पहले 6 हजार करोड़ था बजट
अपने राजनीतिक अनुभव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वे पहले वित्त मंत्री रह चुके हैं और राज्य की आर्थिक स्थिति को करीब से देखा है। उन्होंने बताया कि 27 वर्ष पहले जब वे पहली बार सदन में पहुंचे थे, तब बिहार और झारखंड एक साथ थे और राज्य का बजट लगभग 6 हजार करोड़ रुपये था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें