फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रोजगार, स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट का हब बनेगा खिजरसराय, टेक्नोलॉजी सेंटर से बदलेगी मगध की तस्वीर

Mon, 15 Jun 2026 10:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Gayaji: गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के देवांग में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का आज भूमिपूजन होगा। इस परियोजना से मगध क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार, स्टार्टअप और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसे क्षेत्र के विकास और पलायन रोकने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मगध क्षेत्र के युवाओं के लिए सोमवार यानी आज का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। गया जिले के खिजरसराय प्रखंड स्थित देवांग में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का भूमिपूजन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को क्षेत्र में रोजगार, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


टेक्नोलॉजी सेंटर से खुलेगा विकास का नया अध्याय
लंबे समय से औद्योगिक और तकनीकी संस्थानों की कमी झेल रहे मगध क्षेत्र के लिए यह परियोजना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। टेक्नोलॉजी सेंटर बनने से स्थानीय युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे न केवल रोजगार के नए द्वार खुलेंगे, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

युवाओं को मिलेगा मौका, पलायन पर लगेगी लगाम
क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख करते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि टेक्नोलॉजी सेंटर शुरू होने के बाद युवाओं को घर के आसपास ही प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इससे पलायन में कमी आएगी और कुशल मानव संसाधन स्थानीय स्तर पर विकसित होगा।
विज्ञापन


90 हजार वर्ग मीटर में तैयार हुआ भव्य आयोजन स्थल
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। लगभग 90 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विशाल पंडाल बनाया गया है, जहां हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, शौचालय और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। मगध प्रमंडल आयुक्त, आईजी, डीएम और एसएसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष टीम तैनात की गई है। वहीं यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर प्रतिबंध और वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  कारगिल वीर के बेटे ने बढ़ाया बिहार का मान; मुजफ्फरपुर के आयुष झा बने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर
विज्ञापन


भूमिपूजन के साथ जनसभा पर भी टिकी हैं सबकी नजरें
भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री की जनसभा राजनीतिक और विकास, दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यह परियोजना खिजरसराय ही नहीं, बल्कि पूरे मगध क्षेत्र के आर्थिक और तकनीकी विकास की नई आधारशिला साबित होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें