फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गाड़ी बनी आग का गोला, वाहन पूरी तरह से जला, दमकल और पुलिस ने काबू पाया

Thu, 02 Apr 2026 08:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

गया-बोधगया मुख्य मार्ग पर एक चलती स्कॉर्पियो अचानक आग की चपेट में आ गई। ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी सड़क किनारे रोकी और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
छानबीन करती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया-बोधगया मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक चलती स्कॉर्पियो अचानक आग की चपेट में आ गई, लेकिन चालक की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस घटना ने वाहन चालकों को सतर्क रहने और समय रहते खतरे को पहचानने का संदेश दिया।
विज्ञापन


ड्राइवर की सतर्कता ने टाला बड़ा हादसा
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो गया शहर से कुछ लोगों को लेकर बोधगया की ओर जा रही थी। रास्ते में ही ड्राइवर ने वाहन से धुआं निकलते देखा और तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। गाड़ी रुकते ही अंदर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। शुरुआत में गाड़ी का दरवाजा खोलने में दिक्कत हुई, जिससे कुछ पल के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, ड्राइवर और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गाड़ी जलकर खाक
दरवाजा खुलते ही आग ने तेजी से पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब 10-15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए यातायात सामान्य किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महिला की मौत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में काटा बवाल, डर से डॉक्टर्स OPD छोड़ भागे
विज्ञापन


हताहत नहीं, राहत की बात
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग भी सहम गए थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। अभी आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है, लेकिन प्रारंभिक आशंका तकनीकी खराबी जताई जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें