फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : होमगार्ड अभ्यर्थी और दो नाबालिग के बाद फिर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Tue, 29 Jul 2025 11:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : होमगार्ड अभ्यर्थी और दो नाबालिग लड़कियों के बाद फिर एक नाबालिग के साथ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। परिजनों ने थाना में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद  
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया में एक सप्ताह के भीतर अलग-अलग स्थानों पर होमगार्ड अभ्यर्थी और दो नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना हुई। मंगलवार को गया जिले से फिर एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसमें बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना मऊ थाना क्षेत्र की है। बदमाशों ने इस घटना को सोमवार की देर रात्रि अंजाम दिया था। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 48 घंटे के अंदर तीसरी हत्या, न्यायालय से गवाही देकर लौटने के दौरान अपराधियों ने गोलियों से भूना

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि टिकारी अनुमंडल के मऊ थाना क्षेत्र में दलित समाज की नाबालिग लड़की के साथ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने बताया  कि नाबालिग लड़की रात्रि में घर से निकली थी। इसी दौरान गांव के ही दो लोगों ने जबरन नाबालिग लड़की को खींच कर खेत में ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकरी परिजनों को दी। पीड़िता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी की पहचान की है, जबकि दूसरे आरोपी को वह पहचान नहीं सकी। परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में मऊ थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कार्रवाई के लिए तत्पर है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें