Bihar: इंस्पेक्टर सुमेर ने बताया कि मामले में आरपीएफ रफीगंज की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा और उन्हें जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में आरपीएफ के इंदल कुमार मंडल, राधेश्याम यादव, प्रमोद कुमार, नरेंद्र कुमार, जोगेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत डीडीयू-गया रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने गया जिले से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना गया जिले के कष्ठा स्टेशन और गया पश्चिम केबिन के बीच हुई थी।
आरपीएफ रफीगंज के इंस्पेक्टर राम सुमेर ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (20888 डाउन) पर 21 मई 2025 को पत्थरबाजी की गई थी। यह हमला पोल संख्या 475/26 के पास किया गया था। घटना की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए युवक गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव के रहने वाले हैं। उनकी पहचान सौरभ कुमार (पिता गणेश यादव), मुन्ना कुमार (पिता विकास दास) और नितिन राज (पिता अरविंद कुमार), सभी की उम्र 18 वर्ष, के रूप में हुई है।
इंस्पेक्टर सुमेर ने बताया कि मामले में आरपीएफ रफीगंज की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा और उन्हें जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में आरपीएफ के इंदल कुमार मंडल, राधेश्याम यादव, प्रमोद कुमार, नरेंद्र कुमार, जोगेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। रेलवे प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी है और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है।