फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : प्रशांत किशोर की सभा में लगाए गए लालू यादव जिंदाबाद के नारे, राजद समर्थकों ने लहराया पार्टी का झंडा

Thu, 28 Aug 2025 09:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर सभा को संबोधित कर वापस जाने लगे तब राजद समर्थकों ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के सामने राजद जिन्दाबाद तथा लालू यादव जिन्दाबाद और अबकी बार तेजस्वी सरकार के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर की सभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बदलाव यात्रा को लेकर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर गया पहुंचे, जहां उनके कार्यक्रम में लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाये गए। कार्यक्रम में शामिल राजद समर्थकों ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के सामने राजद जिन्दाबाद के भी नारे लगाये गए। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar news : केंद्रीय मंत्री विपक्ष पर बरसे, कहा- बिहार और बिहारियों का अपमान करने वाले यात्रा में शामिल
विज्ञापन


दरअसल गया में मानपुर प्रखंड के भूसंडा खेल मैदान में तथा भूसंडा खेल में प्रशांत किशोर का कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें प्रशांत किशोर के पोस्टर को राजद समर्थकों ने फाड़ दिया था। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर जैसे ही भूसंडा खेल में बने आयोजित सभा के मंच पर पहुंचे वैसे ही आयोजित सभा मानपुर भूसंडा खेल परिषर में राजद समर्थकों ने अचानक राजद का झंडा लहराना शुरू कर दिया। कुछ समय के लिए अप्रिय घटना होने की संभावना लगने लगी और जब जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर सभा को संबोधित कर वापस जाने लगे तब राजद समर्थकों ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के सामने राजद जिन्दाबाद तथा लालू यादव जिन्दाबाद और अबकी बार तेजस्वी सरकार के नारे लगाने लगे। जनसुराज के समर्थकों ने उनलोगों को  शांत कराया और प्रशांत किशोर की गाड़ी को आगे बढ़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें