फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नक्सल मुक्त दावे के बीच जंगल से हथियार बरामद, STF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, कार्बाइन मिली

Wed, 12 Aug 2026 11:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

सरकारी दावों के अनुसार बिहार नक्सल मुक्त राज्य है, लेकिन औरंगाबाद के जंगली-पहाड़ी इलाके में हथियारों की बरामदगी ने नक्सली गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र स्थित बंगला बगीचा के जंगल में बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस कार्बाइन, मैगजीन स्लाइड और स्प्रिंग बरामद किया।
विज्ञापन
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी दावों के मुताबिक बिहार को नक्सल मुक्त राज्य घोषित किया जा चुका है, लेकिन औरंगाबाद के जंगली-पहाड़ी इलाकों में हथियारों की बरामदगी ने नक्सली गतिविधियों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र में बंगला बगीचा के जंगल-पहाड़ी इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस कार्बाइन, एक मैगजीन स्लाइड और स्प्रिंग बरामद किया है। हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी है विशेष अभियान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कभी अति नक्सल प्रभावित रहे औरंगाबाद जिले में नक्सली गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान अब भी जारी है। इसके तहत नक्सल प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीमें संयुक्त रूप से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इसी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को यह सफलता मिली।

जंगल-पहाड़ में सर्च के दौरान मिले हथियार और पुर्जे

देव के कंचनपुर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कंचनपुर गांव से बंगला बगीचा की ओर जाने वाले जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक पुलिस कार्बाइन समेत हथियार के कुछ हिस्से बरामद हुए। बरामद सामान में एक पुलिस कार्बाइन, एक मैगजीन स्लाइड और एक स्प्रिंग शामिल है। बरामद कार्बाइन के ब्रीच ब्लॉक पर Arsenal No. ICR 1098-8335 अंकित है। वहीं, मैगजीन लॉकिंग के ऊपर 9 MM Carbine Sub Matching 001996 अंकित पाया गया है।

हथियार मिलने के बाद इलाके में चौकसी बढ़ी

जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से हथियार बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस और एसटीएफ की टीम आसपास के क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चला रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हथियार और उसके पुर्जे वहां कैसे पहुंचे और इनका इस्तेमाल किन लोगों द्वारा किया गया था।

आगे भी बड़ी बरामदगी की उम्मीद, सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस को उम्मीद है कि लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान इलाके से और भी महत्वपूर्ण सुराग या सामान बरामद हो सकते हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षा बल बेहद सतर्कता के साथ जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। फिलहाल बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें