फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Today: स्कूल बस और ऑटो की भीषण टक्कर में महिला की मौत, छह लोग गंभीर घायल

Tue, 20 Jan 2026 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Gayaji Accident: गयाजी जिले में स्कूल बस और ऑटो की टक्कर में 35 वर्षीय गीता देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टनकुप्पा थाना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां स्कूल बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
मृत महिला की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बुधौल गांव निवासी सुदामा पासवान की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।
 
जानकारी के अनुसार, सुदामा पासवान अपनी बीमार पत्नी गीता देवी को इलाज के लिए परिजनों के साथ ऑटो से गयाजी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान टनकुप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन बिगहा के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही स्कूल बस से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar: ग्रामीणों ने उखाड़ फेंका शिलान्यास पट, कहा- तो वे नल के पाइप भी उखाड़ देंगे: आखिर क्यों भड़का आक्रोश?
 
आमने-सामने की टक्कर में मौके पर ही मौत
आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में ऑटो सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
 
हादसे की सूचना मिलते ही गया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जिस स्कूल बस से यह हादसा हुआ, उसकी तलाश भी की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें