फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : नक्सली के चाचा की गला दबाकर हत्या, घर के पास ही मिला शव

Sun, 30 Mar 2025 02:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : मशहूर नक्सली, जिसके खौफ से हर कोई परिचित था, आज उसके चाचा की अपराधियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में नक्सली इरफान उर्फ नितेश यादव के चाचा की अज्ञात अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यह मामला रविवार सुबह की है। हालांकि मामला भूमि विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Amit Shah in Bihar : गृह मंत्री अमित शाह ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन, लालू परिवार पर जमकर बरसे

  गया जिले के लाल इलाके से चिन्हित गया जिले के डुमरिया प्रखंड के तरवाडीह गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नक्सली इरफान उर्फ नितेश यादव के चाचा की संदिग्ध परिस्थितियों में गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नक्सली इरफान उर्फ नितेश यादव के चाचा डोमन यादव के रूप में हुई। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यह मामला रविवार सुबह की है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतक के शरीर पर संघर्ष के निशान भी पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि हत्या आपसी रंजिश या अन्य विवाद के चलते की गई हो।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम आ गया; अभी जानिए, परीक्षा के बाद क्या करने पर चुने गए इंटर टॉपर
विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के पुत्र रामलाल यादव ने बताया कि रविवार की सुबह पिता डोमन यादव घर से निकले थे। पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान भी मिले हैं।  मारपीट के दौरान अपराधियों ने उनके दांत भी तोड़ दिए हैं। घर के महज 20 फीट की दूरी पर मृत पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों के बीच जमीन विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हमारे पिता की हत्या की गई है। 

घटना के संबंध में इमामगंज के एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना स्थल से कुछ अहम सुराग भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जल्द खुलासा किया जाएगा। फिलहाल घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। शीघ्र वारदात में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें