फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : छह साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी, खेलने के दौरान हुआ हुई लापता

Sun, 17 Aug 2025 11:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar : घर के पास बच्ची खेल रही थी, तभी अचानक वह वहां से लापता हो गई। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। फिर पहाड़ी पर वह बेहोशी की हालत में मिली। 
विज्ञापन
नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में  6 साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म  करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बांके बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। फिलहाल पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बच्चों के परिजनों का कहना है कि बच्ची दिन के 1:00 बजे से लापता थी, यह सोचकर उसकी खोजबीन नहीं की गई। घर के लोगों ने समझा कि वह यहीं-कहीं खेल रही होगी। 4:00 बजे तक घर नहीं आने पर परिवार वालों की चिंता बढ़ गई और उसके बाद बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी गई। काफी खोजबीन के बाद घर के सटे पहाड़ी पर बेहोशी की हालत में वह पड़ी थी।

विज्ञापन


आननफानन में परिवार वाले उस बच्ची को बांके बाजार पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया जी रेफर कर दिया। बच्ची के शरीर पर कई जगह खरोंचने के निशान हैं। परिजनों का कहना है कि उसके प्राइवेट पार्ट से भी खून का रिसाव हो रहा था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची के होश आने पर पूछताछ की गई है। हालांकि बच्ची किसी को नहीं पहचानती है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें