फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जहानाबाद को मिला सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष! बिना वोटिंग ही सोनू बने चेयरमैन, जानें कैसे हुआ खेला?

Thu, 30 Apr 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar: जहानाबाद में जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वे सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं और पहली बार में ही इस पद तक पहुंचे हैं। एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण बिना मतदान के उनका चयन हुआ।
विज्ञापन
सबसे कम उम्र के जिला परिषद अध्यक्ष बने सोनू राधे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। वे जहानाबाद भाग-एक से जिला परिषद सदस्य हैं और पहली बार ही इस महत्वपूर्ण पद तक पहुंचे हैं। चुनाव प्रक्रिया उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

एकमात्र प्रत्याशी होने से निर्विरोध जीत
दरअसल, अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक रंजन ही एकमात्र प्रत्याशी थे, इसलिए उन्हें बिना मतदान के ही निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। चुनाव के दौरान कुल 13 जिला पार्षदों में से 11 सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रक्रिया में भाग लिया और निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिकता पूरी की गई। परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही अभिषेक रंजन सभा कक्ष से बाहर निकले, उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

राजद से जुड़े युवा नेता की पहचान
वे एक युवा नेता के रूप में पहचाने जाते हैं और राष्ट्रीय जनता दल से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे राजद के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर भी कार्यरत हैं। उनकी इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिसे संगठन के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली हुआ था पद
गौरतलब है कि 28 मार्च को तत्कालीन जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी को मत विभाजन के दौरान पद से हटना पड़ा था, जिसके बाद से यह पद रिक्त था। इसके बाद नियमानुसार नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई और अंततः यह जिम्मेदारी अभिषेक रंजन को मिली।

जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण घटना
उनका निर्विरोध निर्वाचन जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में देखा जा रहा है। जीत के बाद अभिषेक रंजन ने कहा कि वे सभी जिला पार्षदों को साथ लेकर जिले के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समन्वय बनाकर योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी।

बड़ी चुनौती होगी तालमेल और विकास
बताते चलें कि जिला परिषद अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से लेकर मत विभाजन और फिर नए अध्यक्ष के चुनाव तक जिले की राजनीति काफी गर्म रही। वर्तमान समय में जिला परिषद में कई अनुभवी और चर्चित चेहरे शामिल हैं, जिनमें पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल हैं।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें