फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खाना परोसने को लेकर हुआ विवाद, देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग, गांव में मचा हड़कंप

Wed, 29 Jul 2026 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

बिहार के जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र में खाना परोसने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि देवर कुणाल कुमार ने अपनी 22 वर्षीय भाभी अंशु कुमारी पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
देवर ने भाभी की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जहानाबाद जिले में एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। परसबिगहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा इमादपुर गांव में खाना परोसने को लेकर हुए विवाद के बाद देवर ने अपनी 22 वर्षीय भाभी अंशु कुमारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और आरोपी देवर कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

खाना परोसने के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह परिवार के अधिकांश सदस्य धान की रोपाई के लिए खेत गए हुए थे। घर पर केवल अंशु कुमारी और उसका देवर कुणाल कुमार मौजूद थे। इसी दौरान कुणाल ने अपनी भाभी से खाना मांगा, जिसके बाद अंशु उसे खाना परोसने के लिए रसोई में गईं।

बताया जा रहा है कि खाना परोसते समय अंशु के हाथ में कुछ मिट्टी लगी हुई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि कुणाल गुस्से में आ गया।

धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

आरोप है कि विवाद के दौरान कुणाल कुमार ने पहले अपनी भाभी के साथ मारपीट की और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अंशु कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद गांव में मची सनसनी

घटना के बाद आरोपी के फरार होने की बात सामने आई। वारदात की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत परसबिगहा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

एक साल पहले हुई थी अंशु की शादी

मृतका अंशु कुमारी की शादी करीब एक साल पहले धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई थी। अंशु का मायका अरवल जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोनपुरा गांव में है। घटना की सूचना मिलते ही मायके के लोगों को भी इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद वे जहानाबाद के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें