फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खुशियों के बीच मातम: हर्ष फायरिंग से चार साल की बच्ची की मौत, राजधानी पटना से सटे गांव की घटना

Tue, 28 Apr 2026 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jehanabad News: धनरुआ के आश्रयपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से चार वर्षीय सौम्या की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर ली है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया, जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना से सटे धनरुआ थाना क्षेत्र के आश्रयपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। परिजनों और ग्रामीणों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

 
छत से की गई फायरिंग, नीचे सो रही थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह छाती पंचायत के आश्रयपुर गांव में एक युवक ने छत पर खड़े होकर अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान नीचे सो रही चार वर्षीय सौम्या को गोली लग गई। गोली उसके पेट में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
रिश्तेदार की शादी में आई थी सौम्या
मृतका सौम्या अपनी मां के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। वह डोमन बिगहा निवासी पिंटू प्रसाद की बेटी थी। घटना के बाद परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
बच्ची की मां का दर्द छलका
सौम्या की मां ने गहरे दुख के साथ कहा कि वे खुशी मनाने आए थे, लेकिन अपनी बेटी की लाश लेकर घर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसने गोली चलाई, भगवान उसे कभी माफ नहीं करेगा। मेरी बच्ची का क्या कसूर था।

पढ़ें- Bihar News: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या; टेंडर विवाद के दौरान गोलीबारी, भारी तनाव
 
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हर्ष फायरिंग की पुष्टि हुई है। गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। अवैध हथियार भी जब्त किया जाएगा।
 
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।
 
अधिकारियों ने की घटना की पुष्टि
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि शादी सज्जू प्रसाद उर्फ सचिदानंद की बेटी की हो रही थी और उसी दौरान छत से फायरिंग हुई। धनरुआ डीएसपी कन्हैया कुमार ने भी कहा कि गोली सीधे बच्ची के पेट में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन

 
हर्ष फायरिंग पर फिर उठे सवाल
सरकार ने शादियों में हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है, फिर भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। आश्रयपुर की यह घटना एक बार फिर सुरक्षा और कानून पालन को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें