फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नेशनल हाइवे-139 की फोर लेनिंग में आई तेजी, DPR तैयार कर केंद्र सरकार को भेजेगी बिहार सरकार

Wed, 11 Feb 2026 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar News: बिहार सरकार NH-139 की फोर लेनिंग की प्रक्रिया में तेजी ला रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मांग पर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर जल्द सौंपा जाएगा। यह बात भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह के अनुपूरक प्रश्न के जवाब में राज्य सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने कही।
विज्ञापन
भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना को अरवल और औरंगाबाद के रास्ते झारखंड तथा मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ से जोड़ने वाले अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 (NH-139) के बिहार हिस्से की फोर लेनिंग की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। बिहार सरकार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) की मांग पर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार कर जल्द ही मंत्रालय को सौंपने जा रही है।यह जानकारी बिहार विधानसभा के चालू बजट सत्र में औरंगाबाद के भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह के अनुपूरक प्रश्न के जवाब में राज्य सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी।

विज्ञापन


MORTH ने DPR बनाने का निर्देश दिया
पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने सदन में बताया कि विधायक ने NH-139 की चौड़ाई बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। इस संबंध में 8 जनवरी 2026 को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सलाह के बाद राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा गया। केंद्रीय मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को NH-139 की फोर लेनिंग के लिए DPR बनाने का निर्देश दिया। मंत्री ने बताया कि DPR तैयार होने के बाद इसे तुरंत MORTH को सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सहरसा की मेयर और उनके सचिव पर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप, FIR दर्ज करने का निर्देश

मेडिकल कॉलेज पथ के चौड़ीकरण की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने खडीहा मोड़-रिसियप भाया सिमरा-बोधि बिगहा पथ के चौड़ीकरण की भी मांग की। यह पथ प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज से जुड़ता है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान की थी। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह सड़क वर्तमान में ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन है। सभी ग्रामीण सड़कों का चौड़ीकरण अब इसी विभाग द्वारा कराया जा रहा है, इसलिए इसे पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की आवश्यकता नहीं है। ग्रामीण कार्य विभाग अन्य ग्रामीण सड़कों के साथ इस महत्वपूर्ण पथ का भी चौड़ीकरण सुनिश्चित करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें