फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पानी पीने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट के दौरान सफाईकर्मी की मौत

Sat, 14 Dec 2024 07:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

बिहार के जहानाबाद जिले में पानी पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान सफाईकर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि जल है तो जीवन है। लेकिन यही जल पीने को लेकर हुए विवाद के कारण एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के मल्हचक इलाके की है। जहां नगर परिषद का एक सफाईकर्मी लल्लूराम काम करता था। इस दौरान सफाईकर्मी लल्लूराम को प्यास लगी और वह पानी पीने के लिए वहीं पर मौजूद राजेश कुमार की चाय की टपरी से मग उठाकर पानी पी लिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। तभी चाय दुकानदार राजेश कुमार पत्थर उठाकर लल्लूराम पर हमला कर दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


बता दें कि आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। जैसे ही इस बात की जानकारी सफाई कर्मियों को लगी, उन लोगों ने भी चाय दुकानदार को जमकर पिटाई कर दिया, जिसके कारण वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही मौत की खबर मृतक के परिजनों को लगी, सभी लोग दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंच गए और शव सड़क पर रखकर गया-पटना एनएच-83 को जाम कर दिया। 

मृतक के परिवार अजीत कुमार ने बताया कि यह व्यक्ति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मुआवजे की मांग को लेकर हम लोगों ने सड़क जाम किया है। प्रशासन से मांग करते हैं कि इसके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। वहींं, इस सड़क जाम के कारण वाहन की लंबी कतार लग गई। घटना को लेकर नगर थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया, आपसी विवाद में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना के कारण क्या हैं। कुछ लोग सड़क जाम किए थे। लेकिन उन लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें