फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सपरिवार बोधगया पहुंचे सीएम मोहन यादव, महाबोधि मंदिर में की भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना

Thu, 23 May 2024 12:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सपरिवार बोधगया पहुंचकर महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सपरिवार बोधगया पहुंचकर भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की। गया एयरपोर्ट से महाबोधि मंदिर तक उनके पहुंचने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के समक्ष पूजा के बाद वे मंगलागौरी मंदिर और विष्णुपद मंदिर भी जाएंगे, जहां करने के बाद वे झारखंड के देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं बोधगया आकर अपने आपको धन्य मानता हूं। आतंक और उथल-पुथल के दौर में भगवान बुद्ध ने अहिंसा की जो भावना फैलाई थी वह आज भी प्रासंगिक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें