फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गांव के दबंगों ने किसान को मार डाला; पहले पीट-पीटकर अधमरा किया, फिर बिजली का तार बांधकर लगाया करंट

Fri, 18 Jul 2025 10:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

पीड़ित परिवार के लोगों ने मांग की है कि ज्ञानी यादव के अलावा अन्य दबंग भी इस घटना में शामिल हैं। इन सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया में थोड़ी सी बात को लेकर गांव के दबंगों ने एक किसान की खौफनाक मौत की घटना को अंजाम दिया है। गांव के दबंगों ने पहले किसान को घर से खींचकर जमकर पिटाई की, फिर खेत की ओर ले जाकर उसके शरीर को बिजली के तार से बांध दिया। उस तार में करंट प्रवाहित कर किसान की दर्दनाक मौत की घटना को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान गया जिले के धनगाई थाना अंतर्गत कटौतियां गांव के रहने वाले 40 वर्षीय ननकू यादव के रूप में हुई है। फिलहाल, स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


पानी के गिरने को लेकर विवाद हो गया था
बताया गया कि ननकू यादव का अपने ही जान-पहचान के दबंग व्यक्ति से बरसात के पानी के गिरने को लेकर विवाद हो गया था। ननकू यादव ने दबंग की धमकी का पलटवार किया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दबंग ननकू यादव के घर की ओर आने लगे। दबंगों को घर की ओर आता देख ननकू यादव भूसे के घर में जाकर छिप गया। लेकिन दबंग वहां से खींचकर उसे बाहर निकाल लिया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट कर अधमरा करने के बाद भी दबंग का मन नहीं भरा, तो उन्होंने पास में ही रहे खेत की ओर ले जाकर पहले से रखे बिजली के तार को उसके शरीर में बांध दिया और फिर तार में बिजली करंट प्रवाहित कर दी। जैसे ही बिजली करंट प्रवाहित हुई, ननकू यादव तड़पने। उस दौरान ननकू यादव जान की भीख मांगता रहा, लेकिन दबंग पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

बिजली का करंट प्रवाहित कर उसकी सरेआम हत्या कर दी
इस संबंध में मृतक के साले नंदकिशोर कुमार ने बताया कि हमारे बहनोई ननकू यादव का अपने ही गांव के दबंग प्रवृत्ति के ज्ञानी यादव से विवाद हुआ था। बरसात के पानी के गिरने को लेकर यह विवाद हुआ था। जब ननकू यादव ने पलटकर जवाब दिया, तो इसके बाद दबंगों ने उसे घर से खींचकर मारपीट की और फिर तार से बांधकर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित कर उसकी सरेआम हत्या कर दी। वहीं,
विज्ञापन


एक छोटी सी बात के बाद दबंगों ने हमला किया
वहीं, मृतक ननकू यादव की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी पूरी कहानी बताती है कि कैसे एक छोटी सी बात के बाद दबंगों ने हमला किया। पहले मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल किया और फिर बिजली करंट दिया, जिससे उसके पति ननकू यादव की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर धनगाई थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में एसआई रामाशीष कुमार ने बताया कि इस घटना में संलिप्त अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें