फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरोगा ने फांसी लगाकर दे दी जान, एसएसपी ऑफिस में तैनात था; दो साल पहले हुई थी शादी

Fri, 08 Aug 2025 11:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

पुलिस के अनुसार, दरोगा अनुज कुमार कश्यप गया एसएसपी ऑफिस में मीडिया सेल में पदस्थापित था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है। आज सुबह जब इस घटना की जानकारी मिली तो सब दंग रह गए। 
विज्ञापन
जवान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में दरोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह एसएसपी कोठी के पास ही किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार सुबह कमरे में ही फंदे से लटकती हुई उसकी लाश बरामद हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके पर पुलिस आला अधिकारी और रामपुर थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर भेज दिया। दरोगा सहरसा जिले के बनगांव का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: डीएसपी के ठिकाने पर पहुंची स्पेशल विजिलेंस की टीम, 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के सबूत मिले
विज्ञापन


फोन रिसीव नहीं होने के कारण आफिस के कर्मी घर पहुंचे
शुक्रवार की सुबह एसपी आफिस के मीडिया सेल से कर्मियों ने दरोगा अनूज कुमार को फोन किया था। लेकिन, फोन रिसीव नहीं होने के कारण आफिस के कर्मी घर पहुंच गए। दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जबाब नहीं मिला। तब पुलिस कर्मियों ने सिढ़ी के सहारे घर के छत पर पहुंचे। जब कमरे के वेंटिलेटर से देखा तो दरोगा अनूज कुमार कश्यप फंदे से लटका हुआ था। उसके बाद पुलिस कर्मियों ने सीनियर पुलिस पदाधिकारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामपुर थाना की पुलिस समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा को तोड़ कर शव बाहर निकाला गया। वहीं मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंची फौरेंसिक की टीम शव और घटना स्थल की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस पदाधिकारी ने मृतक दरोगा के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें