फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ऑक्सीजन ले जा रही एंबुलेंस और बाइक की टक्कर, लगी भीषण आग, बाइक सवार की जलकर मौत

Tue, 07 Jan 2025 08:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की सच्चाई जानने के लिए छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
जलकर एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऑक्सीजन ले जा रही एंबुलेंस और बाइक की टक्कर में अचानक दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। उक्त घटना में बाइक सवार आग के चपेट में आ गया और घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की सच्चाई जानने के लिए छानबीन में जुट गई। हालांकि, अब तक बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हुई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के ओटीए के समीप मंगलवार की देर शाम सड़क हादसा में एंबुलेंस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस और बाइक में टक्कर के बाद एंबुलेंस सड़क के किनारे जा गिरा और फिर भीषण आग लग गई, जिसमें वाहन पूरी तरह जल गया। वहीं, बाइक सवार युवक की जलकर मौत हो गई है। सड़क के किनारे वाहन में लगी आग को देख आवागमन बंद हो गया है। स्थानीय लोगों के द्वारा मगध मेडिकल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा आग पर काबू पाया गया।

ऑक्सीजन लेकर अस्पताल जा रहा था एंबुलेंस 
वहीं, संबंधित अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस ऑक्सीजन लेकर बेलागंज सरकारी अस्पताल जा रहा था। इसी बीच मंगलवार की देर रात गया एयरपोर्ट के समीप अचानक एंबुलेंस और बुलेट बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर होते ही एंबुलेंस से भीषण आग की लपट निकलने लगी। आग की लपट इतनी तेज थी कि बुलेट को भी अपने चपेट में ले लिया। उक्त घटना में बुलेट सवार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद हो गई। घटना की सूचना के बाद आसपास के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन, उससे पहले ही बुलेट सवार की मौत हो चुकी थी। हालांकि, उक्त घटना में एंबुलेंस धू-धू कर जल गया पर एंबुलेंस चालक की जान बच गई। वारदात की सूचना के बाद मौके पर मगध मेडिकल थाने की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृत युवक की पहचान के लिए छानबीन करने लगी। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

शेरघाटी शहर के रमना मोहल्ले में बम विस्फोट, दो बच्चे घायल
गया जिले में बम विस्फोट में दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक, शेरघाटी शहर के रमना मोहल्ले में मंगलवार को देर शाम समय करीब चार बजे एक बम विस्फोट में दो बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया है। दोनों घायल बच्चों को स्थानीय लोगों के सहयोग से शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बम विस्फोट रमना मोहल्ले निवासी मंसूरी उर्फ जुमन मिस्त्र के घर पर हुआ है। घायल बच्चों के पहचान सुहैल युरैन उम्र 12 वर्ष एंव 13 वर्षीय आयान के रूप में किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। परिजनों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों छत पर खेल रहे थे, इसी बीच बम विस्फोट हो गया। बम विस्फोट की खबर से शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। बम किसने फेंका इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। लेकिन सवाल बनता है कि बम घर में रखा हुआ था कि किसी पड़ोसी ने फेंका है। जो जांच की विषय है। बीते सोमवार को भी शहर के चर्चित डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद के क्लीनिक कर भी अज्ञात अपराधी के द्वारा बम विस्फोट किया गया था। जहां से शेरघाटी पुलिस ने एक खोखा एवं एक मैगजीन को भी बरामद किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें