फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रक्षाबंधन को लेकर गया के बाजारों में राखियों की रौनक, बहनों की उमड़ी भीड़

Thu, 07 Aug 2025 02:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गया शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
विज्ञापन
दुकानों पर राखी खरीदते बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन इस वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर गया शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। राखियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है और बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की भरमार है।

रक्षाबंधन को लेकर कोलकाता, मुंबई, राजकोट, अहमदाबाद समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आकर्षक राखियों की खेप गया पहुंच चुकी है। दुकानों पर डोरेमोन राखी, रुद्राक्ष राखी, रेशम राखी, भैया-भाभी राखी, वीर राखी, चमकदार लाइट वाली राखियों के साथ-साथ बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  सासाराम में 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन, भवन की जर्जर स्थिति पर मचा बवाल; जानें

कीमत और वैरायटी में विविधता
दुकानदारों के अनुसार, इस बार बाजार में राखियों की कीमत ₹5 से शुरू होकर ₹500 तक है। रुद्राक्ष और स्टोन राखियों की विशेष वैरायटी लोगों को खूब पसंद आ रही है। बच्चों के लिए कार्टून राखियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सराफा बाजार में सोने-चांदी और अन्य धातुओं की राखियां भी उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गया शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें