फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप, पिता की शिकायत पर पति समेत दो गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 09:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

पीड़िता के पिता प्रसिद्ध पासवान की शिकायत पर पति सुब्बालाल पासवान, ससुर सुरेश पासवान, और चाचा भोला पासवान समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।आरोप है कि दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए शव जला दिया गया।
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में एक विवाहिता की हत्या कर शव को रात के अंधेरे में जला दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र में पुरहारा पंचायत के रघुनाथपुर गांव की है। 

विज्ञापन

मृतक 22 वर्षीया रिंती कुमारी(22) गांव के ही सुब्बा लाल की पत्नी थी। 

मामले को लेकर अरवल थाना के वासिलपुर गांव निवासी मृतका के पिता प्रसिद्ध पासवान हसपुरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में मृतका के पति सुब्बालाल पासवान, ससुर सुरेश पासवान, पति के चाचा भोला पासवान समेत छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।

प्राथमिकी में नामजदों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया गया है। हसपुरा थानाध्यक्ष नरोत्तम ने बताया कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सुब्बालाल पासवान और उसके चाचा भोला पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें