फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तीन डीएम समेत 60 अधिकारियों को मिला सम्मान, केके पाठक से भिड़ने वाले अफसर भी इस लिस्ट में

Thu, 25 Jan 2024 02:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार चुनाव आयोग की ओर से बेस्ट इलेक्टोरल प्रेक्टिसेज अवार्ड 2023 के लिए अलग-अलग कोटि में पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वैशाली के जिलाधिकारी यशपाल मीणा और गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी सहित 60 पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को किया गया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। पटना के अधिवेशन भवन में 14वें राष्टीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। बेहतरीन कार्य के पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह समेत कई अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इन्हें राशि का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं दर्जनों बीईओ, एईआरओ, छात्रों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 

 

बिहार चुनाव आयोग की ओर से बेस्ट इलेक्टोरल प्रेक्टिसेज अवार्ड-2023 के लिए अलग-अलग कोटि में पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वैशाली के जिलाधिकारी यशपाल मीणा और गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी सहित 60 पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य निर्वाचन पधाधिकारी एन श्री निवासन, पटना के कमिश्नर कुमार रवि समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

 

वहीं अधिवेशन भवन में लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई। एडीजी हेडक्वार्टर जेएस गंगवार ने यह शपथ दिलाई कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें