फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: किसानों के दिल्ली कूच के सवाल पर जीतनराम मांझी बोले- PM मोदी बात करने को तैयार, समस्या जरूर सुनी जाएगी

Sun, 08 Dec 2024 04:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar: शंभू बोर्डर से किसानों के दिल्ली कूच के सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या सुनी जाएगी और निराकरण करेंगे, लेकिन वह लोग राजनीति कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोधगया में रविवार को केंद्रीय मंत्री सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शंभू बोर्डर से किसानों के दिल्ली कूच के सवाल पर कहा कि अपने हक के लिए अगर कोई आंदोलन करता है, वह अच्छी बात है, लेकिन केन्द्र की सरकार पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के उपज का दोगुना रेट मिले, इसके लिए वह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


पीएम तो किसानों की बात सुनने के लिए तैयार है। वह तो कह रहे है पांच की संख्या में प्रतिनिधि मंडल आए, आपकी समस्या सुनी जाएगी और निराकरण करेंगे, लेकिन वह लोग राजनीति कर रहे हैं। जिसका कोई उपाय नहीं है। मैं किसानों के दिल्ली कूच का समर्थन नहीं करते हैं। अगर मिलेंगे तो समस्या का समाधान होगा। ऐसे में अगर उन्हें राजनिति करना है तो वह स्वतंत्र है।

तेजस्वी को नहीं है संविधान का ज्ञान 
वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव के बिहार यात्रा पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कौन यात्रा निकाल रहे हैं? अपने पिता लालू यादव के समय में जो हिसाब किताब था, उसी को फिर वापस लाना चाहते है क्या? तेजस्वी यादव झूठ फैला रहे है कि इतनी संख्या में नौकरी दी। संविधान का ज्ञान नहीं है। तेजस्वी यादव पढ़े लिखे तो है नहीं तो संविधान के बारे क्या जानेंगे। डिप्टी चीफ मिनिस्टर का कोई अधिकार होता है क्या? जो भी करता है, वह मुख्यमंत्री करता है। उसका आज श्रेय लेना चाहते है। 
विज्ञापन


आप का दिन मे दिख जाएगा तारा
आप पार्टी के डायलॉग झुकेगा नहीं के तर्ज पर दिल्ली के आप पार्टी के प्रचार के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस तरह का प्रचार करना चाहते हैं, वह स्वतंत्र है। लेकिन, इस बार चुनाव में आप पार्टी को दिन में ही तारे दिखने लगेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें