फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'जंगलराज में होती थी चोरी-डकैती, नीतीश राज में हुआ मुक्त', दिल्ली सीएम का लालू पर सीधा हमला

Thu, 06 Nov 2025 04:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar Election: रेखा गुप्ता ने मंच से महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लालू राज में बिहार जंगलराज के नाम से जाना जाता था। उस दौर में पूरे प्रदेश में चोरी, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाएं आम थीं।
विज्ञापन
रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जी जिले के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वे लोजपा प्रत्याशी उदय यादव के समर्थन में वोट मांगने पहुंची थीं।

रेखा गुप्ता ने मंच से महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लालू राज में बिहार जंगलराज के नाम से जाना जाता था। उस दौर में पूरे प्रदेश में चोरी, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाएं आम थीं। लोग शाम ढलते ही घरों में कैद हो जाते थे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में चारा घोटाले जैसे बड़े भ्रष्टाचार हुए, जिससे बिहार की छवि पूरे देश में धूमिल हुई। रेखा गुप्ता ने लोगों से सवाल किया कि क्या आप फिर वही लालटेन युग वापस लाना चाहते हैं?

विज्ञापन


पढ़ें: आज जनता की बारी, 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग शुरू, कई चर्चित चेहरों का होगा भाग्य तय

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने जंगलराज से मुक्ति पाई है। वर्ष 2005 में जब डबल इंजन की सरकार बनी, तब से बिहार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त प्रयासों से आज बिहार का नाम देशभर में गर्व से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में अपराध पर नियंत्रण हुआ है और प्रदेश बदल रहा है। रेखा गुप्ता ने जनसभा में मौजूद लोगों से अपील की कि वे लालटेन युग को याद रखें और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें