फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'सरकार बदलेगी तो बिहार बदलेगा इसलिए तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री', सभा में अखिलेश यादव बोले

Tue, 04 Nov 2025 08:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar Election: अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश को आर्थिक संकट में डाल दिया है। आज किसान कर्ज में डूबे हैं, बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के पड़ाव मैदान में मंगलवार को महागठबंधन की ओर से चुनावी सभा आयोजित की गई। इस सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। नई सरकार, नई सोच और नए विजन के साथ बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सरकार बदलना जरूरी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश को आर्थिक संकट में डाल दिया है। आज किसान कर्ज में डूबे हैं, बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है क्योंकि उनके पास जनता को देने के लिए कुछ नहीं बचा है।

विज्ञापन


पढ़ें: सीतामढ़ी में भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार से जुड़े कथित निजी वीडियो वायरल, सियासी पारा चढ़ा 

नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब चुनावी दूल्हा बन गए हैं। कभी सपना था कि वे प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन अब वे जिस पार्टी के साथ हैं, वह भारतीय जनता पार्टी नहीं, इस्तेमाल पार्टी है जो पहले इस्तेमाल करती है, फिर बर्बाद करती है। शायद इसी वजह से नीतीश कुमार को अब खुद भी एहसास हो गया है कि वे इस बार मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। इसलिए अब वे दूसरों के गले में माला डाल रहे हैं।

अखिलेश यादव ने जनता से अपील की कि बेलागंज विधानसभा से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस सीट पर राजद के विश्वनाथ यादव और जदयू की मनोरमा देवी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें