फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram Live: गया जी में हुई युवाओं से चर्चा, बताया किसके पक्ष में चल रही है हवा

Wed, 05 Nov 2025 01:11 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ गया जी पहुंचा।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया की धरती पर इन दिनों सिर्फ धान की फसल नहीं लहरा रही, बल्कि लोकतंत्र भी पूरे जोश में है। मिट्टी की सोंधी खुशबू के साथ अब चुनावी हवा भी चल रही है, कहीं चौपालों पर चर्चाओं का दौर है, तो कहीं गलियों में नारों की आवाज़ गूंज रही है। हर कोई यही सोच रहा है कि इस बार सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी? जब ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ “सत्ता का संग्राम” लेकर गया पहुंचा, तो लगा जैसे लोकतंत्र की सबसे ज़ोरदार धड़कन यहीं सुनाई दे रही हो, जनता पूरी उम्मीद, बदलाव और विश्वास के साथ नई कहानी लिखने को तैयार है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कुमार ओमकार ने कहा, “गया जी के लोग इस बार मोहन श्रीवास्तव को आशीर्वाद देंगे। पिछले 35 वर्षों से मौजूदा विधायक ने सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार किया है। जनता अब उन्हें ‘विनाश पुरुष’ कहने लगी है। इस बार गया जी में बदलाव तय है।”

दिनेश यादव ने कहा, “अब बिहार में रावण राज नहीं रहेगा, यहां राम राज रहेगा। बिहार की महिलाएं आज सुरक्षित हैं, तो उसका श्रेय नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। मौजूदा विधायक इस बार करीब 50 हजार वोट से जीतेंगी।” राजू कुमार ने कहा, “इस बार मोहन श्रीवास्तव के पास अच्छा मौका है। वह पिछले दो चुनाव से लगातार लड़ रहे हैं और इस बार जनता उनके साथ है।”

अमित श्रीवास्तव ने कहा, “गया जी के लोग पिछले 35 साल से एक ही चेहरे को चुनते आ रहे थे, लेकिन अब लोग बदलाव के मूड में हैं। मौजूदा विधायक कहते हैं कि उन्होंने विकास किया, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और है। इस बार गया जी में बदलाव तय है।”

मोहन श्रीवास्तव ने कहा, “2005 से पहले बिहार की हालत बहुत खराब थी। नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद सड़क, बिजली और विकास के क्षेत्र में बड़ा सुधार हुआ। पहले लोग बिजली के तार पर कपड़े सुखाते थे, अब गया जी में 300 करोड़ रुपये का आधुनिक रेलवे स्टेशन बन रहा है। पर्यटन क्षेत्र में भी काफी काम हुआ है।”

राज शर्मा ने कहा, “इस बार एनडीए के पक्ष में माहौल है। हम लोग एनडीए को ही वोट देंगे।” बंटू सिंह ने कहा, “हमने जंगलराज का समय देखा है। उस वक्त अगर मेरी बहन स्कूल से देर से लौटती थी तो मैं साइकिल से उसे देखने जाता था। 2005 के बाद जब नीतीश कुमार आए, तब से माहौल सुरक्षित हुआ है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें