फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सहकारिता एवं वन-पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी का गृह जिले में स्वागत, विपक्ष पर साधा निशाना

Sun, 23 Nov 2025 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar News: मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि सहकारिता विभाग को मजबूत करने तथा वन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पैक्स के माध्यम से धान खरीद को और अधिक पारदर्शी तथा किसान-हितैषी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने गृह जिले के प्रथम दौरे पर पहुंचे सहकारिता एवं वन-पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी का भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भारी भीड़ उमड़ी। आम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि और विधायक भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, शॉल और स्मृति-चिह्न देकर मंत्री का अभिनंदन किया।

इस दौरान मंत्री डॉ. चंद्रवंशी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अत्यधिक अहंकार के कारण विपक्षी दलों की यह स्थिति हुई है। महागठबंधन के नेता दावा कर रहे थे कि इस बार गरीब-गुरबों की नहीं, उनकी सरकार बनेगी और वे मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन बिहार की जनता ने जनादेश देकर उन्हें करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें; बाइक सवार पर कथित गोली चलाने का आरोपी दोषमुक्त, 10 साल लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद किया रिहा

मंत्री ने कहा कि सहकारिता विभाग को मजबूत करने तथा वन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पैक्स के माध्यम से धान खरीद को और अधिक पारदर्शी तथा किसान-हितैषी बनाया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पैक्स अध्यक्ष के माध्यम से वोटर बनाए जाने के नियम की समीक्षा की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक किसानों को पैक्स से जोड़ा जा सके।जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वाणावर में वन संरक्षण के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने की भी योजना है, जिसमें सामाजिक संगठनों की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें