फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने गए सीओ की गाड़ी कीचड़ में फंसी, ग्रामीणों ने धक्का देकर निकाला

Thu, 17 Jul 2025 11:07 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar: बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए गया डीएम, सदर एसडीओ और बोधगया अंचल अधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बारिश थमने के बाद गांवों से धीरे-धीरे पानी निकल रहा है, लेकिन खेत और बाग-बगीचे अब भी जलमग्न हैं।
विज्ञापन
ग्रमीण लगाते धक्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले में लगातार बारिश और फल्गु नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए बोधगया अंचल अधिकारी (सीओ) महेश कुमार की वाहन गुरुवार को कीचड़ में फंस गई। घटना बोधगया प्रखंड के बसराड़ी गांव की है, जहां लौटते समय कच्चे रास्ते में कीचड़ के कारण सीओ की गाड़ी फंस गई।

वाहन निकालने के ड्राइवर के प्रयास विफल होने के बाद गांव के स्थानीय लोगों ने मदद की और काफी मशक्कत के बाद वाहन को धक्का देकर बाहर निकाला। इस दौरान अधिकारी गाड़ी के अंदर ही बैठे रहे। वाहन निकलने के बाद उन्होंने ग्रामीणों के प्रति आभार जताया।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण फल्गु और निरंजना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसके चलते बोधगया, शेरघाटी और बाराचट्टी प्रखंड के कई गांवों में नदियों और नहरों का पानी घुस गया है। कई घरों में पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 थानों में नए थानेदारों की तैनाती; जानें सबकुछ

बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए गया डीएम, सदर एसडीओ और बोधगया अंचल अधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बारिश थमने के बाद गांवों से धीरे-धीरे पानी निकल रहा है, लेकिन खेत और बाग-बगिचे अब भी जलमग्न हैं। जो ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे, वे अब धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।

जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों और सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही, अस्थायी मार्ग और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं ताकि लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो। बारिश का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। गया-हावड़ा रेलखंड के बंसीनाला हॉल्ट के पास पहाड़ से पत्थर और मिट्टी खिसककर रेलवे ट्रैक पर आ गिरे, जिससे दर्जनों ट्रेनें करीब छह घंटे तक विलंबित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें