फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जहानाबाद पहुंचे भाजपा नेता रामकृपाल यादव, राहुल-तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा पर कसा तंज

Thu, 28 Aug 2025 04:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar: रामकृपाल यादव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अपनी यात्रा में रेवंत रेड्डी और स्टालिन को साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वही नेता हैं जिन्होंने पहले बिहारियों का अपमान किया था। किसी ने बिहारियों को “मच्छी” कहा था तो किसी ने उन्हें भगाने की बात कही थी।
विज्ञापन
रामकृपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों नकली और फर्जी वोट के सहारे सत्ता पाना चाहते हैं, लेकिन बिहार की जनता ऐसा कभी होने नहीं देगी।

रामकृपाल यादव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अपनी यात्रा में रेवंत रेड्डी और स्टालिन को साथ लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वही नेता हैं जिन्होंने पहले बिहारियों का अपमान किया था। किसी ने बिहारियों को “मच्छी” कहा था तो किसी ने उन्हें भगाने की बात कही थी। ऐसे लोगों को साथ लेकर यात्रा करना बिहारियों को चिढ़ाने जैसा है।

विज्ञापन


पढ़ें; बच्चे के साथ दरोगा ने किया गलत काम, अपने ही थाने में हुआ गिरफ्तार; लोगों ने जताया आक्रोश

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता इन्हें सबक सिखाएगी। रामकृपाल यादव ने यह भी दावा किया कि जब से एनडीए की सरकार राज्य में बनी है, विकास कार्य तेजी से हुए हैं। सड़क, बिजली, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में काफी सुधार हुआ है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और एक बार फिर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। रामकृपाल यादव ने यह बातें जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। इस मौके पर भाजपा के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें