फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: नवादा में उकौड़ा व ढोढ़ा बूथ पर देर से शुरू हुआ मतदान, लगी कतारें; किए गए पुख्ता इंतजाम

Tue, 11 Nov 2025 10:50 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

नवादा जिले के सभी दस विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। वहीं, सुबह कहीं वोटिंग मशीन में थोड़ी तकनीकी समस्या आई, इसको ठीक करते हुए जल्द मतदान शुरू किया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

 
विज्ञापन
वोटिंग के लिए लगी लंबी लाइन, खड़े हुए मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 11 नवंबर को पकरीबरावां प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। हालांकि, कुछ बूथों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण मतदान कार्य देर से शुरू हुआ। उकौड़ा गांव स्थित बूथ संख्या 289 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय उकौड़ा में ईवीएम मशीन खराब हो जाने से मतदान कार्य कुछ देर बाधित रहा। बाद में करीब सुबह 7:50 बजे नई मशीन पहुंचने के बाद मतदान पुनः शुरू किया गया। इसी तरह ढोढ़ा गांव के मध्य विद्यालय बूथ संख्या 387 पर भी तकनीकी दिक्कत के कारण मतदान में देरी हुई।
विज्ञापन


प्रशासन की तत्परता से समस्या का शीघ्र समाधान कर मतदान कार्य सामान्य रूप से शुरू हो गया। वहीं, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। वहीं, नवादा के पूर्व विधायक कौशल यादव व गोविंदपुर के पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव ने अपने दोनों बेटियों के साथ नवादा के मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।

संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मतदाताओं की जांच के लिए प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। महिलाओं की जांच के लिए महिला पुलिस बल तैनात हैं। प्रारंभिक देरी के बावजूद मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar Election 2025 Live: दूसरे चरण में अब तक 14.55 फीसदी वोटिंग, इन बूथों में लोगों ने किया वोट बहिष्कार

मतदान के आंकड़ों पर एक नजर
अतरी 14.81
बाराचट्टी 17.87
बेलागंज 17.2
बोधगया 15.88
गया 11.14
गुरुआ 17.96
इमामगंज 15.47
शेरघाटी17.30
टिकारी16.83
वजीरगंज 15.37

दसों विधानसभा में कुल 15.97 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें