फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: एनएच-20 पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौके पर मौत; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 27 Aug 2025 05:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। हादसा करने वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले में मंगलवार को एनएच-20 (पटना-रांची मुख्य मार्ग) पर अकौना बाजार के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक खराब ट्रक को टोचन करने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों चालकों को कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर खड़ा एक ट्रक खराब हो गया था। उसे हटाने के लिए दूसरा ट्रक वहां पहुंचा और दोनों चालक मिलकर टोचन की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से आ रहे तीसरे ट्रक ने तेज रफ्तार में दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के बीच दबकर दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में से एक की पहचान नवादा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथरा इंग्लिश गांव निवासी चंदन कुमार, पिता स्वर्गीय चंदेश्वर यादव के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रक चालक थे और अक्सर इसी मार्ग से परिवहन कार्य किया करते थे। दूसरे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस उसके पास मिले दस्तावेजों और स्थानीय लोगों की मदद से शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया एसपी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 थानों और 3 टीओपी में बदले गए थानाध्यक्ष

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। हादसा करने वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही दूसरे मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जाएगी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें