फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बाजार खुलने के समय नहीं उठे शटर; केरल स्टोरी 2 जैसे एक किरदार के गायब रहने पर गुस्से में गयाजी

Thu, 02 Jul 2026 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

गयाजी जिले के बांकेबाजार में कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ गया। आरोपी की गिरफ्तारी में देरी से नाराज स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
आरोपी रेहान की गिरफ्तारी को लेकर बांके बाजार का दुकानें बंद, बाजार में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी जिले के बांकेबाजार में कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले ने अब सामाजिक आक्रोश का रूप ले लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी से नाराज स्थानीय लोगों ने गुरुवार को बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

बाजार बंद कर किया विरोध प्रदर्शन

गुरुवार सुबह से ही बांकेबाजार थाना क्षेत्र की कई दुकानें बंद रहीं। स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से बाजार बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई जरूरी है, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए और लोगों का कानून पर भरोसा बना रहे।

कथित वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, रविवार को एक मोमोज विक्रेता रेहान से जुड़ा कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई। दावा किया गया कि वीडियो में अलग-अलग नाबालिग लड़कियां दिखाई दे रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की अब तक किसी भी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है।

दुकान पर आने वाली लड़कियों से दोस्ती करने के आरोप

स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि आरोपी अपनी दुकान पर आने वाली लड़कियों से पहले दोस्ती करता था और बाद में उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। फिलहाल पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है।

फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी

घटना सामने आने के बाद से आरोपी रेहान फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। कुछ लोगों का दावा है कि वह दिल्ली में छिपा हुआ है, लेकिन पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

एक नाबालिग का बयान दर्ज, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में एक नाबालिग पीड़िता का बयान दर्ज किया जा चुका है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट जानकारी और अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

न्याय की मांग पर एकजुट हुए लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही साबित होते हैं तो आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय और सख्त कार्रवाई से ही समाज में विश्वास कायम रहेगा। फिलहाल पूरे मामले में लोगों की नजर पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें