भैसुर से प्रतिशोध में अंधी एक चाची ने दो साल के मासूम भतीजे को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद आरोपी चाची को दबोच लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव की है।
मासूम की मां ने दर्ज कराई थी बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट
दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चंद्रभूषण कुमार ने शुक्रवार शाम बताया कि गंगा बिगहा निवासी विकास यादव की पत्नी संगीता देवी ने गुरुवार को अपने दो वर्षीय पुत्र भोला कुमार उर्फ प्रिंस कुमार के गायब होने को लेकर दाउदनगर थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर कांड संख्या 675/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
एसआईटी ने संदेह पर चाची को हिरासत में लिया
आरोप है कि इसी प्रतिशोध में उसने एक अक्तूबर को अपने जेठ के पुत्र भोला कुमार उर्फ प्रिंस कुमार को गोद में लेकर घर के पास स्थित नहर में फेंक दिया।
ये भी पढ़ें- ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’: महागठबंधन के नेताओं ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दीपंकर बोले- लड़ाई जारी रहेगी
पुलिस ने आरोपी चाची को भेजा जेल
मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। मामले के अनुसंधान में दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई नेहा कुमारी, अनुसंधानकर्ता सुदीश कुमार, विक्की कुमार सक्सेना, परमानंद कुमार और अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।