फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेलते-खेलते शौचालय की टंकी में गिरी मासूम, डूबने से हुई दर्दनाक मौत; परिजन बेसुध

Thu, 06 Feb 2025 08:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar News: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ वे पीड़ित परिवार से मिले। हालांकि, परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने की सहमति नहीं दी। इस घटना के बाद परिवार में गहरी दुख और शोक का माहौल है।
 
विज्ञापन
इसी टंकी में गिरी थी मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित सती स्थान मोहल्ले में एक दुखद घटना सामने आई है। गुरुवार को एक तीन वर्षीय बच्ची, मीठी, निर्माणाधीन शौचालय की पानी से भरी टंकी में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह घटना उस समय हुई जब मीठी खेलते-खेलते घर के पास बन रहे शौचालय की टंकी में गिर गई। शौचालय की टंकी पर उपर की प्लेट नहीं डाली गई थी, जिससे बच्ची टंकी में गिर गई। घरवालों को जब उसकी तलाश शुरू की तो बच्ची शौचालय की टंकी में डूबी मिली।

बच्ची के परिवारवाले उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, अमरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। 
विज्ञापन


बच्ची की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बच्ची के पिता, कुंदन पंडित, ने बताया कि उनकी छोटी बेटी मीठी की मौत पानी की टंकी में गिरने के कारण हो गई। घरवालों का कहना है कि शौचालय की टंकी में पानी भरने के बाद भी ऊपर प्लेट नहीं डाली गई, जिससे यह हादसा हुआ।

इस घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पानी में डूबने के कारण हुई मौत के मामले में परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

वहीं, प्रभारी थानाध्यक्ष और एसआई अजय कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ वे पीड़ित परिवार से मिले। हालांकि, परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने की सहमति नहीं दी। इस घटना के बाद परिवार में गहरी दुख और शोक का माहौल है। बच्ची की मौत ने सभी को गमगीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें