फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया जी ओटीए में 27वीं पासिंग आउट परेड, 207 कैडेट्स भारतीय सेना में शामिल, देखें तस्वीरें

Sat, 06 Sep 2025 08:38 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार


गया जी स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में शनिवार को 27वीं पासिंग आउट परेड आयोजित हुई, जिसमें 207 कैडेट्स भारतीय सेना का हिस्सा बने। इनमें 23 युवतियां भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
27वीं पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया जी में 27वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। अंतिम पग पर कदम रखते ही 207 कैडेट्स भारतीय सेना के अधिकारी बन गए। इस बार दूसरी बार गया ओटीए से 23 युवतियां भी सेना में शामिल होकर इतिहास रच गईं।
विज्ञापन

 

27वीं पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित

परेड के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के सेंट्रल कमान के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्यसेन गुप्ता रहे। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया। ड्रिल, फिजिकल ट्रेनिंग, वेपन ट्रेनिंग, सर्विस सब्जेक्ट्स और अकादमिक क्षेत्र में अव्वल रहे कैडेट्स को पुरस्कार दिए गए। वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खेतरपाल बटालियन को कमांडेंट बैनर प्रदान किया गया।

पासिंग आउट परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित हुई, जहां कैडेट्स के माता-पिता ने उनके कंधों पर बैज लगाकर उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। यह पल अभिभावकों और कैडेट्स दोनों के लिए बेहद गर्व और भावुकता से भरा रहा।
विज्ञापन

27वीं पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला
पहली बार गौरव पदक सम्मान

इस वर्ष पहली बार ओटीए में गौरव पदक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देश सेवा के लिए अपने नौनिहालों को समर्पित करने वाले अभिभावकों को सम्मानित किया गया। परेड की पूर्व संध्या पर मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट्स ने घुड़सवारी, जिमनास्टिक, स्काई ड्राइविंग, एरियल स्टंट, आर्मी डॉग शो और रोबोटिक म्यूल डिस्प्ले जैसे हैरतअंगेज करतब दिखाकर मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें