समीक्षा बैठक करते BMS के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
सवाल - कामगार वर्गों के किन मुद्दों चर्चाएं होंगी?
- जवाब - सामाजिक सुरक्षा के सार्वभौमीकरण सहित कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें श्रमिकों का अंतर्राष्ट्रीय प्रवास: सामाजिक सुरक्षा कोष की पोर्टेबिलिटी, अनौपचारिक श्रमिकों के लिए सामाजिक संरक्षण, कौशल प्रशिक्षण व कौशल उन्नयन और नियोक्ताओं, कर्मचारियों एवं सरकारों की भूमिका तथा जिम्मेदारियां शामिल हैं।
सवाल - इस सम्मेलन का उद्देश्य क्या है?
- जवाब - G- 20 के देशों में रोजगार के नए अवसर प्रदान करना। सतत विकास के लिए सम्माननीय कार्य को हर हाल में बढ़ावा देना। कर्मियों के वेतन के मुद्दे पर संगठन के देशों के अनुभवों को साझा करना। साथ ही महिलाओं के काम-काज की सुरक्षा, डिलीवरी बॉय के काम-काज की सामाजिक सुरक्षा पर विचार-विमर्श करना प्रमुख उद्देश्य है।
सवाल - भारतीय मजदूर संघ क्या है?
- जवाब - भारतीय मजदूर संघ (BMS) भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। L-20 सहयोगी समूह का अध्यक्ष है। यह G-20 के 11 कामकाजी समूहों में से एक है।
सवाल - L-20 में भारतीय मजदूर संघ के अलावा अन्य कामकाजी समूहों के प्रतिनिधि भी आएंगे क्या?
- जवाब - हां, सभी कामकाजी समूहों को न्यौता भेजा गया है। उनके प्रतनिधि शामिल होंगे।
सवाल - L-20 की बैठक अब तक कहां-कहां हो चुकी है?
- जवाब - L-20 की बैठक अमृतसर, कोलकाता, रायपुर, नागपुर (BMS), गुवाहाटी, मुंबई, तिरुवनन्तपुरम, धनबाद, NLO, दिल्ली (BMS), लखनऊ (BMS) में हो चुकी है।
जवाब - L-20 की बैठक पटना के बाद आगे कहां-कहां होने वाली है?
- पटना के बाद L-20 की बैठक इंदौर में 20 जुलाई को होगी। इसके बाद 9 और 10 सिंतबर को दिल्ली में अंतिम दौर की बैठक होगी।