फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

Thu, 05 Sep 2019 03:20 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

  • शकील अहमद ने सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।
  • अहमद को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। 
  • उन्होंने बिहार में यूपीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
  • मधुबनी से टिकट नहीं मिलने पर अहमद ने वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
शकील अहमद और सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की है। बता दें अहमद को कांग्रेस से उस वक्त निष्कासित कर दिया गया था जब उन्होंने बिहार में लोकसभा चुनाव में यूपीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

 

बिहार के मधुबनी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर शकील अहमद ने वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने का एलान किया था। उन्होंने कहा था, "मैंने कल मधुबनी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है। मैं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं राहुल गांधी को इस्तीफा भेज रहा हूं।" 
 
दरअसल, गठबंधन के तहत मधुबनी की सीट विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के खाते में चली गई थी। जिसके बाद से वह नाराज चल रहे थे। अहमद पहले भी मधुबनी से सांसद रहे हैं। वह इस सीट से टिकट मांग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें