फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के पूर्व सीएम ने लौंगी भूइयां को राष्ट्रपति पुरस्कार देने की मांग की

Sun, 20 Sep 2020 03:45 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
विज्ञापन
जीतन राम मांझी - फोटो : ani
विज्ञापन

बिहार के गया जिले के छोटे से गांव कोठीलवा के किसान लौंगी भूइयां  अब किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं, उनको अब देश विदेश में लोग जानते हैं। लोग लौंगी भूइयां को दूसरा दशरथ मांझी भी कह रहे हैं। जिन्होंने अकेले पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया था।

विज्ञापन


वहीं लौंगी मांझी की 30 साल की मेहनत रंग ला रही है, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार देने की मांग की है। इनसे पहले आनंद महिंद्रा भी लौंगी भूइयां को ट्रेक्टर दे चुके हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी लौंगी से मिलने उनके गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव के स्कूल, अस्पताल और सड़क का नाम लौंगी भूइयां के नाम पर कराने की बात कहीं।
विज्ञापन


आपको  बता दें, जब दशरथ राम मांझी ने पहाड़ काटकर सड़क बना दी थी, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाकर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें