फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जहरीली शराब पीने से औरंगाबाद और गया में 10 की मौत, अब तक 67 गिरफ्तार

Tue, 24 May 2022 11:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

बिहार में शराब का सेवन और बिक्री प्रतिबंधित है लेकिन औरंगाबाद और गया जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से कुल 10 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के मुताबिक सभी मौतें मदनपुर ब्लॉक में हुई हैं। पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है और 67 को गिरफ्तार किया है। वहीं गया में भी शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार मिश्रा ने बताया कि तीन लोगों की मौत सोमवार को हुई थी और दो की मौत इससे एक दिन पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई थी। 

गया में तीन की मौत 
खबरों के मुताबिक, गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के पथरा गांव में जहरीली शराब पीने से सोमवार की रात चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन लोग बीमार हैं। मरने से पहले दो लोगों के आंखों की रोशनी भी चली गई थी। सोमवार की शाम को लोगों ने शराब पी थी। इसके कुछ देर के बाद ही सबकी तबीयत धीरे-धीरे खराब होने लगी। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिलने से पहले ही कर दिया गया अंतिम संस्कार
एसपी ने कहा कि मृत्यु का कारण बताना संभव नहीं है क्योंकि उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना मिलने से पहले ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमें शराबबंदी कानून का घोर उल्लंघन कर क्षेत्र में नकली शराब की बिक्री की कई शिकायतें मिली हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अभी तक हम कई अवैध शराब फैक्टरियां नष्ट कर चुके हैं और 67 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने अप्रैल 2016 में शराब के सेवन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, अभी भी बड़े पैमाने पर राज्य में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें