फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पांच बदमाशों ने घर के दरवाजे पर सो रहे युवक का गला रेता; अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत

Mon, 17 Jul 2023 04:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि इस मामले में अभी परिवार के लोगों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले में घर के दरवाजे पर सो रहे एक युवक की बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। यह घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के खलास टोल गांव की है। मृतक इसी गांव का शंभू राम बताया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची हसनपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को सदर अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


घटना के बारे में मृतक के मामा फीडर राम ने बताया कि रात शंभू अपने घर के दरवाजे पर सोया हुआ था। इसी दौरान तड़के करीब दो बजे पांच की संख्या में आए बदमाशों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। युवक के चीखने चिल्लाने पर जब घर के लोग जुटे तो उसने इशारे में बताया कि पांच लोग थे और उसका गला रेता है। खून से लथपथ शंभू को परिवार के लोग एक कार पर लेकर हसनपुर पीएचसी आ रहे थे। इसी दौरान रेलवे गुमटी के पास उसकी मौत हो गई। बाद में घटना की जानकारी हसनपुर थाने को दी गई। हसनपुर थाना पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के पीछे क्या कारण है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि चर्चा है कि जमीन विवाद में युवक की हत्या की गई है। थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि इस मामले में अभी परिवार के लोगों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें