फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना को दहलाने की साजिश, बंद मकान में पांच बम मिलने से हड़कंप

Mon, 11 Nov 2019 06:16 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में एक मकान में पांच बम मिलने से हड़कंप मच गया है। पटना में बंद पड़े मकान से पांच बम मिले हैं। इसमें एक बड़ा केन बम भी है। हालांकि, स्क्वॉड टीम ने बमों को डिफ्यूज कर दिया है। बताया जा रहा है कि अगर ये बम फट गए होते तो पटना में भारी तबाही मच सकती थी। 

विज्ञापन


शहर में केन बम मिलने के बाद से पुलिस भी सकते में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी। पुलिस को जानकारी मिली कि शहर में बंद पड़े एक मकान में 50-60 जिंदा बम हैं। 

सूचना पाकर आनन-फानन में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बम स्क्वॉड टीम को भी बुला लिया गया। काफी संख्या में स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। बाद में स्क्वॉड टीम को छानबीन में पांच बम मिले। इसमें एक केन बम भी शामिल है। वहीं, इस संबंध में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


बम बरामदगी के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया है। पुलिस जांच कर रही है कि केन बमों का नक्सली संगठन से जुड़ाव तो नहीं या फिर पटना सिटी को दहलाने की कोई साजिश तो नहीं रची गई थी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें