फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: बिहार चुनाव में पहले चरण का प्रचार खत्म; अब 121 सीटों के प्रत्याशी क्या करेंगे, क्या नहीं?

Tue, 04 Nov 2025 05:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हो रहा है। मंगलवार 4 नवंबर को शाम 5 बजे के बाद प्रचार बंद हो गया। अब जनसंपर्क का विकल्प रहेगा। चुनाव आयोग ने 16 सीटों और एक सीट के कुछ बूथों पर मतदान का समय घटाया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग कार्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए मंगलवार 4 नवंबर को शाम 5 बजे प्रचार थम गया है। जिन 18 जिलों में मतदान 6 नवंबर को है, वहां जनसभाएं अब नहीं हो सकेंगी। छोटी-मोटी सभा भी नहीं। अखबारों में विज्ञापन भी 5 और 6 नवंबर को नहीं आएंगे। आज शाम 5 बजे के बाद, अब विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रत्याशी 5 नवंबर की रात तक सिर्फ जनसंपर्क कर सकेंगे और उसमें वह मजमा जैसा भी नहीं लगा सकेंगे। 

विज्ञापन

18 जिलों की 121 सीटों पर 1314 प्रत्याशी मैदान में हैं
बिहार में पहले चरण मतदान के लिए गजट नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर को जारी किया गया था। 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया हुई। दीपावली के दिन, 20 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी। पहले चरण के लिए 18 जिलों की 121 सीटों पर नामांकन हुआ। यह जिले हैं- मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर। इन 121 सीटों पर कुल 2496 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के क्रम में 1939 को वैध पाया गया। उनमें से 70 प्रत्याशियों ने नामांकन बाद में वापस ले लिया। इसके बाद, कई सेट में नामांकन की छंटनी करते हरेक प्रत्याशी के एक नामांकन को लिया गया तो प्रत्याशियों की कुल वास्तविक संख्या 1314 रह गई।

आज प्रचार बंद और इधर चुनावकर्मियों की गतिविधि बढ़ी
दीपावली-छठ की छुट्टी के बीच राजनीतिक दलों का प्रचार किसी तरह चला, लेकिन छठ के बाद जब गति बढ़ी भी तो जनसभाओं और माइक के प्रचार पर ही सारा ध्यान रहा। होर्डिंग-बोर्ड-बैनर और पोस्टर वगैरह बहुत कम नजर आए। अब 6 नवंबर को मतदान की तैयारी शुरू हो गई है। मतदान कर्मियों को आज इन सभी जिलों में ड्यूटी संबंधित कागजात लेने के लिए बुलाया गया। कल सभी मतदान कर्मी ईवीएम-वीवीपैट आदि लेंगे और रात में मतदान केंद्र पर पहुंच भी जाएंगे, ताकि 6 नवंबर को सुबह 5 बजे से मॉक पोल कराने के बाद निर्धारित समय पर मतदान शुरू करा सकें। मतदान शुरू होने का समय आम तौर पर सुबह 7 बजे रखा गया है और वोटिंग खत्म होने का समय शाम 6 बजे है। कुछ सीटों पर यह समय 5 बजे शाम तक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें