फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में बेकरी में लगी आग, 5 की मौत, कई झुलसे 

Mon, 31 Dec 2018 04:33 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुजफ्फरपुर में बेकरी फैक्ट्री में आग लगने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। वहीं आठ मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से तीन लोग लापता हैं। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना इलाके के एतवारपुर चकनूरन की है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। आग लगने की घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन

 
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि बेकरी फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे इस दौरान अचानक आग लग गई। जिसके कारण अंदर रखे हुए कई सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने लगा। उन्होंने बताया कि तीन लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों को खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें