फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Temperature Patna : भीषण गर्मी के बीच राज्य की सबसे बड़ी दवा मंडी में आग, अफरातफरी

Mon, 19 Jun 2023 05:33 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार की सबसे बड़ी दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड, यानी जीएम रोड में सोमवार दोपहर बाद आग लग गई। गरमी से तपते शहर के इस बाजार में आग की इस घटना से भीषण अफरातफरी मच गई। मौके पर अग्निशमन दस्ता पहुंच गया है।
विज्ञापन
दवा मंडी में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की सबसे बड़ी दवा मंडी गोविंद मित्रा रोड, यानी जीएम रोड में सोमवार दोपहर बाद आग लग गई। गरमी से तपते शहर के इस बाजार में आग की इस घटना से भीषण अफरातफरी मच गई। मौके पर अग्निशमन दस्ता पहुंच गया है। जीएम रोड की एक दुकान में सोमवार दोपहर बाद अचानक यह आग देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे। आननफानन में लोगों ने इसकी सूचना पीरबहोर थाने को दी। पीरबहोर थाने की पुलिस ने इस बात की जानकारी अग्निशमन दस्ते को दी। अग्निशमन की गाड़ियों ने जाम से जूझते हुए इंट्री ली और दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। चढ़े हुए तापमान के बीच उपकरणों की गर्मी से यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें