फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्रांच में शॉर्ट सर्किट से लगी आग; करीब दस लाख के नुकसान का अनुमान

Sat, 19 Aug 2023 02:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: ब्रांच मैनेजर शांति शर्मा ने कहा कि ब्रांच में आग गई है और आग लगने से हार्डवेयर, फर्नीचर और सीलिंग पूरी तरह से जल गए हैं। लेकिन सरे डॉक्यूमेंट्स सेफ है। आग लगने और नुकसान होने वाले सामानों की अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपये है।
विज्ञापन
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, हाजीपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्रांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक में आग लगने से करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। घटना शनिवार की सुबह की है। जहां आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग जब सुबह टहलने निकले तो देखा कि बैंक से आग की लपटें निकल रही हैं। उसके बाद स्थानीय प्रशासन और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। तब फायर बिग्रेड की दो यूनिट ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जैसे ही आग की लपटें निकलने लगीं, वैसे ही घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी। मौके पर ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन ब्रांच का मुख्य गेट बंद रहने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा। उसके बाद बैंक के कांच को तोड़कर फायर ब्रिगेड की टीम बैंक के अंदर घुसी और पानी की बौछार की। पटना से हाजीपुर पहुंचे ब्रांच मैनेजर ने जब बैंक का गेट खोला, तब जाकर गेट के रास्ते भी फायर बिग्रेड की टीम अंदर जा सकी। उसके बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर कैश काउंटर के बगल से ही आग लगने की शुरुआत हुई थी।

इस बारे में ब्रांच मैनेजर शांति शर्मा ने कहा कि ब्रांच में आग गई है और आग लगने से हार्डवेयर, फर्नीचर और सीलिंग पूरी तरह से जल गए हैं। लेकिन सरे डॉक्यूमेंट्स सेफ है। आग लगने और नुकसान होने वाले सामानों की अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपये है।
विज्ञापन


फायर बिग्रेड अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। सुबह को स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गई थी कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र में आग लगी हुई है। उसके बाद मौके पर पहुंच गया, लेकिन गेट बंद होने के कारण थोड़ा समय लगा। लेकिन खिड़की की कांच तोड़कर पानी की बौछार की गई। वहीं, कर्मचारियों के आने के बाद गेट के रास्ते भी बैंक के अंदर जाया जा सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें