फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ हिंसा पर पीएम मोदी को पत्र लिखने वाली 50 से ज्यादा हस्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 04 Oct 2019 02:49 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

  • न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
  • कोर्ट ने दो महीने पहले दाखिल याचिका पर एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीड़ हिंसा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखकर चिंता जताने वाली 50 से ज्यादा हस्तियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि इन 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत तिवारी के आदेश पर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा की तरफ से दो महीने पहले दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए 20 अगस्त को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इस पर अमल करते हुए बृहस्पतिवार को सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

ओझा ने पत्र लिखने वाले लोगों पर जानबूझकर देश की छवि खराब करने और प्रधानमंत्री की प्रभावी उपलब्धियों को कमतर दिखाने का प्रयास करने के आरोप में याचिका दाखिल की थी। पत्र लिखने वालों में इतिहासकार रामचंद्र गुहा, फिल्म निर्देशक मणिरत्नम, फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल, अभिनेता सौमित्र चटर्जी, अभिनेत्री अपर्णा सेन और गायिका सुधा मुद्गल आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें