फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा; नशे के आदी शख्स ने गला घोंटकर की उसकी हत्या, फिर मौके से हुआ फरार

Sun, 27 Aug 2023 02:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात पत्नी से विवाद होने के बाद नशेड़ी पति ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाने के सालेपुर गांव में शनिवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। उसके बाद नशे के आदी पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रविवार को सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान सिंघिया थाने के सालेपुर गांव के जितेंद्र साह की पत्नी रेणु देवी (40) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतका के ससुर असर्फी ने बताया कि रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। फिर के अंदर क्या हुआ वह नहीं जानते। वह बेटा-बहू के घर से अलग सोते हैं। हल्ला होने के बाद सब लोग जुटे थे तो वह भी मौके पर पहुंचे थे। बहू के गला घोंटे जाने का निशान है। इसी दौरान गांव के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही महिला का पति मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, महिला के गले पर गला घोंटे जाने का निशान मिला है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। पति नशे का आदी है, जिसको लेकर पति-पत्नी में रोजाना कहा-सुनी होती रहती थी। रात भी जितेंद्र नशा कर घर लौटा था। उसके बाद मारपीट की घटना हुई।
विज्ञापन


सिंघिया थानाध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है। पति पर हत्या का आरोप है। अभी पीड़ित की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका का मायका इसी थाने के पीपरा गांव में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें